Brief By The News Post / 9:29 AM on 03 Nov 2026
रांची. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान मुरासु का असर झारखंड के मौसम पर दिखने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को कोल्हान और संताल परगना समेत राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग में भी बारिश के आसार हैं. कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है.