Back

बारामुड़ी खटाल विवाद में मिली मोहलत, 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Brief By The News Post / 3:45 PM on 02 Nov 2026


धनबाद के बारामुड़ी खटाल विवाद में प्रभावित परिवारों को फिलहाल राहत मिली है. अंचल कार्यालय में मामले की सुनवाई की निर्धारित तारीख बढ़ाकर 19 नवंबर कर दी गई है. इससे खटाल में रहने वाले परिवारों को अपने पक्ष में दस्तावेज और दलीलें पेश करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है. प्रशासन की अतिक्रमण संबंधी कार्रवाई के बीच सुनवाई टलने से लोगों ने राहत की सांस ली है.

Read more on The News Post