Brief By The Newspost / 6:24 PM on 18 Oct 2026
रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत मां रूपी सोरेन के श्राद्ध एवं संस्कार भोज के अवसर पर रविवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. सुबह से ही गांव में लोगों का जुटना शुरू हो गया. आम लोगों के साथ राजनीतिक हस्तियों और विशिष्ट अतिथियों ने भी पहुंचकर सोरेन परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनकी मां के निधन पर शोक जताया. योग गुरु बाबा रामदेव सहित कई राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की हस्तियां भी संस्कार भोज में शामिल हुईं. विधायक अनूप सिंह, संजीव सरदार और आलोक सोरेन आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं संभालते नजर आए.
बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भोजन और अन्य व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे. संस्कार भोज में मटन, पूरी, चावल और रसगुल्ले सहित विभिन्न व्यंजन परोसे गए.
रूपी सोरेन के निधन के बाद से ही नेमरा स्थित सोरेन परिवार के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगातार आना-जाना लगा हुआ है. रविवार के आयोजन में लोगों की मौजूदगी ने परिवार के प्रति सामाजिक और राजनीतिक जुड़ाव को दर्शाया.