Brief By The News Post / 11:59 AM on 16 Oct 2026
झारखंड में चिकित्सकों की लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार, 16 अक्टूबर को शाम 4 बजे महत्वपूर्ण बैठक होगी. IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन का प्रतिनिधिमंडल रांची स्थित नेपाल हाउस में अपर मुख्य सचिव (ACS) से मुलाकात करेगा. बैठक में चिकित्सकों की सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. संगठन को उम्मीद है कि सरकार के साथ बातचीत से लंबित मांगों के समाधान और ठोस कार्रवाई का रास्ता खुलेगा.