Brief By The News Post / 6:54 PM on 14 Oct 2026
धनबाद : बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है. अवर प्रादेशिक नियोजनालय, धनबाद में 15 अक्टूबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक भर्ती कैंप लगेगा. इसमें आठवीं पास से लेकर स्नातक, एमबीए और एमकॉम योग्यताधारी अभ्यर्थियों के लिए 29 पदों पर भर्ती होगी. विभिन्न निजी संस्थानों में नौकरी के अवसर मिलेंगे. अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, प्रमाणपत्र, बायोडाटा, फोटो और स्थानीय निवासी प्रमाणपत्र के साथ नियोजनालय में निबंधन कराना अनिवार्य है.