Brief By jagran / 5:33 PM on 10 Oct 2026
चिरकुंडा. कुमारधुबी स्टेशन पर चार एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद बढ़ गई है. धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के प्रयासों के बाद रेलवे ने प्रस्ताव को ऑपरेशनल फिजिबिलिटी जांच के लिए भेज दिया है. इनमें धनबाद-पटना इंटरसिटी, राउरकेला-जयनगर, टाटा-जयनगर और रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस शामिल हैं. ठहराव मिलने से कुमारधुबी, चिरकुंडा, निरसा और मैथन के हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी.