Back

जमशेदपुर में सड़क पर पलटा बेकाबू हाइवा, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Brief By The News Post / 1:00 PM on 09 Oct 2026


जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में मानुषमुड़िया-दारीशोल सड़क पर लुगाहारा के पास सुबह एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया. राहत की बात यह रही कि घटना के समय वाहन में कोई मौजूद नहीं था और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दुर्घटनास्थल पर आमतौर पर लोगों की आवाजाही रहती है. ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था. हाइवा कैसे अनियंत्रित हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है.

Read more on The News Post