Back

34 कोयला खदानों की नीलामी, पांच साल बाद भी सिर्फ सात में शुरू हुआ खनन

Brief By jagran / 6:39 PM on 08 Oct 2026


रांची. झारखंड के दुमका, गोड्डा, बोकारो, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, लातेहार और पलामू में स्थित कोयले की 34 खदानों की केंद्र सरकार ने करीब पांच साल पहले चरणबद्ध तरीके से नीलामी की थी. इनमें अब तक सिर्फ सात खदानों में खनन शुरू हो सका है. सभी खदानों से उत्पादन शुरू होने पर करीब पांच लाख लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रोजगार मिलने की संभावना है. खदान चालू करने के लिए 17 तरह की एनओसी जरूरी है.

Read more on jagran