Back

सीएचसी-पीएचसी में ईएसआईएस बीमितों का इलाज, ईएसआई अस्पतालों में आयुष्मान योजना का लाभ

Brief By jagran / 5:48 PM on 08 Oct 2026


रांची: राज्य के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईएस) से बीमित कामगारों का इलाज हो सकेगा. वहीं, ईएसआईएस अस्पतालों में आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना और अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत मरीजों को इलाज की सुविधा मिलेगी. स्वास्थ्य विभाग ने इस दिशा में पहल की है. कैबिनेट की स्वीकृति के बाद नई व्यवस्था लागू की जाएगी.

Read more on jagran