Back

पलामू के हड़ियाही डैम में 16 वर्षीय किशोरी ने लगाई छलांग, डूबने से मौत

Brief By jagran / 1:39 PM on 08 Oct 2026


छतरपुर : नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के हड़ियाही डैम में बुधवार को 16 वर्षीय किशोरी ने अपने छोटे भाई के सामने गहरे पानी में छलांग लगा दी. डूबने से उसकी मौत हो गई. करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव बरामद किया. मृतका की पहचान खजूरी नौडीहा गांव निवासी स्वर्गीय जगदीश पासवान की पुत्री सरिता कुमारी के रूप में हुई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.

Read more on jagran