Brief By The News Post / 1:19 PM on 08 Oct 2026
गुमला की 11 वर्षीय आरोही खंडेलवाल ने अपनी प्रतिभा से जिले और झारखंड का नाम रोशन किया है. कक्षा छह में पढ़ने वाली आरोही का नाम ‘बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज हुआ है. उन्होंने 11 साल, 7 महीने और 17 दिन की उम्र में कला-संस्कृति के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट हासिल की. आरोही ‘दशावतार’, ‘गोकुल लीला’ और ‘हर कहानी एक शिक्षा’ जैसी तीन किताबें लिख चुकी हैं. भविष्य में वह IAS अधिकारी बनकर समाज की समस्याओं का समाधान करना चाहती हैं.