Brief By The News Post / 12:16 PM on 08 Oct 2026
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर रांची से उनके पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना हो गया है. यहां नाड़ी दरहा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. रूपी सोरेन का बीती रात रांची के निजी अस्पताल में निधन हुआ था. लंबे समय से बीमार चल रहीं रूपी सोरेन की अंतिम विदाई को लेकर प्रशासन ने घाट पर तैयारियां तेज कर दी है.