Back

मरीन ड्राइव के होटल में देर रात बवाल, कर्मचारियों और युवकों में मारपीट

Brief By The News Post / 11:30 AM on 08 Oct 2026


जमशेदपुर के मरीन ड्राइव स्थित यू-टर्न होटल में रात करीब साढ़े 11 बजे होटल कर्मचारियों और कीताडीह के कुछ युवकों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई. बताया जा रहा है कि सिगरेट खरीदने पहुंचे युवकों की किसी बात को लेकर कर्मचारियों से बहस हुई, जो गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई. सूचना पर टाइगर मोबाइल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. मामले की जांच जारी है.

Read more on The News Post