Back

मंईयां सम्मान की राशि जारी, इन जिलों की महिलाओं को मिला 2500 रुपये का लाभ

Brief By The News Post / 2:29 PM on 07 Oct 2026


 मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सितंबर माह की किस्त चरणबद्ध तरीके से जारी की जा रही है. कोडरमा, लातेहार और गढ़वा के बाद अब पलामू और पश्चिमी सिंहभूम की लाभुक महिलाओं के खातों में 2500 रुपये भेजे गए हैं. पश्चिमी सिंहभूम की 1 लाख 72 हजार 763 महिलाओं को राशि मिली है. वहीं, अन्य जिलों में भी जल्द भुगतान की उम्मीद है. आधार सीडिंग, E-KYC या बैंक संबंधी त्रुटि होने पर भुगतान अटक सकता है.

Read more on The News Post