Back

मेमू ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, घर में मचा कोहराम

Brief By jagran / 10:57 AM on 07 Oct 2026


कैरो (लोहरदगा). लोहरदगा-रांची रेल लाइन पर बुधवार सुबह मेमू पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय सन्नी उरांव की मौत हो गई. मृतक कैरो थाना क्षेत्र के डूमरटोली गांव निवासी स्वर्गीय लखवा उरांव के पुत्र थे. बताया गया कि सन्नी रांची जाने के लिए नगजुआ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और यात्री ट्रेन संख्या दो से सफर करने वाले थे. हादसे की सूचना पर जीआरपी ने जांच शुरू कर दी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Read more on jagran