Brief By The News Post / 10:33 AM on 07 Oct 2026
धनबाद के केके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट स्थित बीएड कॉलेज में मंगलवार शाम कंप्यूटर ऑपरेटर अनूप कुमार सेन ने प्राचार्य कक्ष में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त प्राचार्य धनबाद गए थे. बताया गया कि कुछ देर पहले अनूप ने गार्ड के साथ चाय पी थी. परिजनों के अनुसार वह कुछ दिनों से तनाव में था. घटना के बाद परिजनों ने मुआवजा, पत्नी को नियोजन और बच्चों की पढ़ाई की मांग की, जिसे संस्थान ने मान लिया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.