Back

जमशेदपुर के लॉज में देह व्यापार का आरोप, छापेमारी में दो गिरफ्तार

Brief By The News Post / 2:33 PM on 06 Oct 2026


जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता लॉज में कथित देह व्यापार का मामला सामने आया है. पुलिस ने छापेमारी कर संचालक मानिक साह और सह संचालक नारायण तंतुबाई को गिरफ्तार किया. तलाशी में महिलाओं के कपड़े, शराब की बोतलें, सिगरेट समेत अन्य संदिग्ध सामान मिले. लॉज के रजिस्टर में भी कई लोगों की जानकारी दर्ज नहीं थी. पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजकर अन्य आरोपियों और गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है.

Read more on The News Post