Brief By Livehindustan.com / 2:02 PM on 06 Oct 2026
IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कोचिंग सेटअप में बड़ा बदलाव किया है. फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है. वह हेमंग बदानी की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे, जिन्होंने 2025 और 2026 सीजन में टीम के मुख्य कोच के रूप में काम किया था.
गांगुली का दिल्ली कैपिटल्स के साथ रिश्ता नया नहीं है. वह 2019 में बतौर सलाहकार फ्रेंचाइजी से जुड़े थे. इसके अलावा वह महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स से भी जुड़े रहे हैं. हाल ही में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की SA20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स के मुख्य कोच की भूमिका भी निभाई थी.
दिल्ली कैपिटल्स ने 2027 सीजन से पहले पुराने कोचिंग स्टाफ से अलग होने का फैसला किया है. अब गांगुली की अगुवाई में नया सपोर्ट स्टाफ तैयार किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. उन्हें टीम का बैटिंग कोच बनाए जाने की चर्चा है. हालांकि युवराज की नियुक्ति को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.
Read more on Livehindustan.com