Back

पूजा से पहले बोकारो में पुलिस का एक्शन, खुले में शराब पीते 25 लोग हिरासत में

Brief By The News Post / 11:52 AM on 06 Oct 2026


बोकारो सिटी में आगामी पर्व-त्योहार को लेकर पुलिस ने सुरक्षा अभियान तेज कर दिया है. सिटी डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में बीएस सिटी थाना क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी और खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई. इस दौरान करीब 25 लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. अभियान का उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना है.

Read more on The News Post