Back

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को NOC, अब CBFC की मंजूरी का इंतजार

Brief By The News Post / 5:52 PM on 03 Oct 2026


सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को भारत सरकार से NOC मिल गया है. फिल्म को अब सेंसर बोर्ड (CBFC) की मंजूरी लेनी होगी. 2020 के भारत-चीन तनाव पर आधारित इस वॉर ड्रामा में सरकार के निर्देश पर कुछ बदलाव किए गए हैं. मेकर्स फिल्म को दिवाली के आसपास रिलीज करने की तैयारी में हैं, हालांकि आधिकारिक रिलीज डेट घोषित नहीं हुई है. CBFC से प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Read more on The News Post