Brief By The News Post / 5:49 PM on 03 Oct 2026
धनबाद के निरसा स्थित पीठाकियारी गांव में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराकर ठगी की रकम मंगवाते और 15% कमीशन लेकर पैसे निकालकर अन्य लोगों को सौंपते थे. छापेमारी में 2.85 लाख रुपये नकद, 19 एप्पल फोन, एटीएम, डेबिट कार्ड, पासबुक, चेकबुक और लेनदेन की डायरी बरामद हुई. करीब 150 पुलिसकर्मियों की टीम ने कार्रवाई की.