Back

शिक्षक से विधायक और अब पीएचडी धारक बने जयराम महतो

Brief By The News Post / 4:42 PM on 03 Oct 2026


धनबाद में झारखंड के विधायक जयराम महतो ने शनिवार को बीबीएमकेयू से पीएचडी की उपाधि का प्रमाण पत्र प्राप्त किया. इस मौके पर उन्होंने अपने संघर्षपूर्ण जीवन की कहानी साझा की. बताया कि पिता के निधन के बाद करीब 13-14 वर्षों तक मामा के घर रहकर पढ़ाई की और शिक्षक से विधायक तक का सफर तय किया. उन्होंने कहा कि जनता के प्रतिनिधि होने के नाते समाज और जनता की सेवा उनकी प्राथमिकता है.

Read more on The News Post