Brief By The News Post / 4:37 PM on 03 Oct 2026
दुमका के कमार दुधानी आर्चरी अकादमी में 17वीं झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू हुई. प्रतियोगिता में राज्यभर के करीब 250 युवा तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं. बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए होगा. चयनित तीरंदाज 22 अक्टूबर से जयपुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. प्रतियोगिता में कम्पाउंड, रिकर्व और इंडियन राउंड के मुकाबले हो रहे हैं. समापन रविवार को होगा.