Back

एक रुपये में फसल बीमा, रबी सीजन के लिए निबंधन शुरू

Brief By jagran / 4:08 PM on 03 Oct 2026


रांची. बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी सीजन की फसलों के लिए बीमा निबंधन शुरू हो गया है. इस बार भी किसानों को मात्र एक रुपये में फसल बीमा का लाभ मिलेगा. राज्य में करीब 18 लाख किसान हैं. खरीफ सीजन में सबसे अधिक बीमा कराया जाता है. इस वर्ष 17.54 लाख किसानों ने खरीफ फसल का बीमा कराया. किसानों ने एक रुपये के हिसाब से 17.54 लाख रुपये प्रीमियम दिया, जबकि राज्य सरकार ने 225.76 करोड़ और केंद्र ने 58.48 करोड़ रुपये दिए.

Read more on jagran