Brief By The News Post / 4:03 PM on 03 Oct 2026
रांची: ICAR के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी के हॉस्टल में शनिवार को PHD छात्र प्रमेश रायपूरे की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया. महाराष्ट्र निवासी छात्र कमरे में बेसुध मिला, जिसके बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. खरसीदाग ओपी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेजकर जांच शुरू कर दी है. कमरे को सील कर CCTV फुटेज खंगाली जा रही है. फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की.