Back

रांची को मिलेंगे तीन नए फ्लाईओवर, दुर्गापूजा बाद शुरू होगा काम

Brief By jagran / 3:58 PM on 03 Oct 2026


रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रस्तावित करमटोली, अरगोड़ा और हरमू फ्लाईओवर का टेंडर फाइनल हो गया है. रेट नेगोशिएशन के बाद कार्यादेश जारी करने की तैयारी है. दुर्गापूजा के बाद तीनों परियोजनाओं का निर्माण शुरू होने की संभावना है. करमटोली-चिरौंदी के लिए शिवालया कंस्ट्रक्शन, अरगोड़ा-चापुटोली के लिए दिनेश चंद्र आर अग्रवाल इंफ्राकान और हरमू फ्लाईओवर के लिए एचसीसी मुंबई एल-वन चयनित हुई है. संबंधित कंपनियों को जल्द काम आवंटित किया जाएगा.

Read more on jagran