Back

कर्रा में बोरे से युवती का शव बरामद, इलाके में सनसनी

Brief By jagran / 3:39 PM on 03 Oct 2026


रांची के कर्रा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह प्लास्टिक के बोरे में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव कर्रा-लोधमा-धुर्वा मुख्य सड़क पर कच्चाबारी पंचायत स्थित तिग्गा नदी पुल के नीचे मिला. ग्रामीणों ने संदिग्ध बोरा देखकर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोलकर जांच की, जिसमें करीब 25 से 30 वर्ष की युवती का शव मिला. पुलिस शव की पहचान कराने के साथ मामले की जांच में जुटी है.

Read more on jagran