Back

बूढ़ा पहाड़ से CRPF हटाने के फैसले पर ग्रामीणों में चिंता, केंद्र से तैनाती बरकरार रखने की मांग

Brief By The News Post / 3:28 PM on 03 Oct 2026


गढ़वा: बूढ़ा पहाड़ से 172 बटालियन CRPF को हटाकर अरुणाचल प्रदेश भेजने के आदेश के बाद ग्रामीणों ने केंद्र सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा बलों के लंबे अभियान से क्षेत्र माओवादी प्रभाव से मुक्त हुआ है. संवेदनशील और सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए CRPF की तैनाती जरूरी है. ग्रामीणों ने सांसद विष्णु दयाल राम को ज्ञापन सौंपकर पहल की मांग की है.

Read more on The News Post