Back

NH-33 पर बस पलटी, 20 से ज्यादा यात्री घायल; मची अफरा-तफरी

Brief By The News Post / 2:38 PM on 03 Oct 2026


सरायकेला-खरसावां के चौका थाना क्षेत्र में शनिवार को NH-33 पर झाबरी के पास कोलकाता से रांची जा रही शिवम यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भेजा. पुलिस ने यातायात सामान्य कराया. प्रारंभिक जांच में बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है.

Read more on The News Post