Back

जमशेदपुर में कारोबारी पर बरसा क्रिकेट बैट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Brief By The News Post / 2:32 PM on 03 Oct 2026


जमशेदपुर के बिष्टुपुर में दो कारोबारियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि दिलीप मुरारका ने अजय भालोटिया की क्रिकेट बैट से पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भालोटिया के बयान पर बिष्टुपुर थाना में हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है.

Read more on The News Post