Back

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, ट्रैफिक व्यवस्था पर पुलिस-पूजा समिति ने किया मंथन

Brief By The News Post / 1:25 PM on 03 Oct 2026


जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर SSP कार्यालय में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति और जिला पुलिस प्रशासन की बैठक हुई. सिटी SP ललित मीणा, DSP, थाना प्रभारी और समिति पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था, पंडालों में भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और साफ-सफाई पर चर्चा हुई. पुलिस ने व्यवस्था बेहतर रखने का आश्वासन दिया. शहर में पंडाल निर्माण, सजावट और प्रतिमा निर्माण का काम तेजी से चल रहा है.

Read more on The News Post