Back

परिजन नहीं पहुंचे तो संस्था ने निभाया फर्ज, 19 साल से हो रहा अस्थि विसर्जन

Brief By The News Post / 12:46 PM on 03 Oct 2026


जमशेदपुर. परिजन किसी कारण से नहीं पहुंचे तो सामाजिक संस्था धर्म रक्षिणी पुरोहित महासंघ ने दिवंगतों के अस्थि विसर्जन और तर्पण की जिम्मेदारी निभाई. शनिवार को साकची स्थित गांधी घाट पर सामूहिक अस्थि विसर्जन कराया गया. संस्था अध्यक्ष पंडित विपिन झा ने बताया कि मोक्ष धाम में ऐसी अस्थियों को सुरक्षित रखा जाता है. निर्धारित समय बाद विधि-विधान से विसर्जन किया जाता है. संस्था पिछले 19 वर्षों से बेसहारा दिवंगतों को सम्मानजनक धार्मिक विदाई दे रही है.

Read more on The News Post