Brief By jagran / 12:26 PM on 03 Oct 2026
रांची. चारा घोटाले के सरकारी गवाह दीपेश चांडक से जब्त 1.33 करोड़ रुपये की राशि 29 साल बाद झारखंड सरकार के खाते में जमा होगी. सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश अखिलेश कुमार तिवारी की अदालत ने राशि सरकार को भुगतान करने का आदेश दिया है. यह रकम जनवरी 1997 में चांडक के आवास से बरामद हुई थी. सीबीआइ के अनुसार, चांडक पर 1981 से 1994 के बीच फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 95.99 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का आरोप था.