Back

दुर्गापूजा में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम, झारखंड में 6,750 होम गार्ड की तैनाती

Brief By The News Post / 10:43 AM on 03 Oct 2026


रांची. दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए झारखंड सरकार ने तैयारी तेज कर दी है. गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय ने 14 से 23 अक्टूबर तक 6,750 होम गार्ड तैनात करने का प्रस्ताव तैयार किया है. रांची में 600, जमशेदपुर और हजारीबाग में 500-500 समेत विभिन्न जिलों में जवानों की तैनाती होगी. मंजूरी के बाद इन्हें एसएसपी और एसपी को उपलब्ध कराया जाएगा. भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा में जवानों की अहम भूमिका रहेगी.

Read more on The News Post