Back

ढुल्लू महतो का जयराम महतो पर तीखा हमला, कहा- चुनाव लड़कर दिखाएं

Brief By The News Post / 10:41 AM on 03 Oct 2026


बोकारो. डुमरी विधायक जयराम महतो और धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. ढुल्लू महतो ने जयराम महतो पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी विचारधारा और आचरण पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि जयराम महतो पैसे कमाने की भूख में माफिया के दलाल बने हुए हैं. सांसद ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो दोबारा डुमरी से चुनाव लड़कर दिखाएं. उन्होंने कहा कि ऐसी विचारधारा झारखंड में नहीं चलेगी.

Read more on The News Post