Brief By The News Post / 10:32 AM on 03 Oct 2026
पाकुड़ के एक होटल में मालदा के 26 नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य ठहरे हैं. सूचना पर पहुंची बंगाल पुलिस ने उन्हें साथ ले जाने की कोशिश की, जिसके बाद हंगामा हुआ. सदस्यों ने पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाया. धक्का-मुक्की के बीच पाकुड़ पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली. सदस्या सागरिका सरकार ने कहा कि 6 अक्टूबर को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव है और सदस्यों पर दबाव डाला जा रहा है. बंगाल पुलिस ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है.