Brief By The News Post / 10:28 AM on 03 Oct 2026
धनबाद। 2004 में गैंगस्टर फहीम खान के घर पर AK-47 से हुए हमले के मामले में शनिवार को तीन दोषियों की सजा के बिंदु पर सुनवाई हो सकती है. कोर्ट ने साबिर आलम के भाई शाहिद आलम, शहादत हुसैन और पटना के शूटर तनवीर आलम को दोषी करार दिया है. हमले में फहीम के बॉडीगार्ड की मौत और एक रिश्तेदार घायल हुआ था. पुलिस ने मौके से हथियार और कारतूस बरामद किए थे.