Back

साहिबगंज में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, नाइट गार्ड और स्कूल निदेशक गिरफ्तार

Brief By The News Post / 6:05 PM on 02 Oct 2026


साहिबगंज के रांगा थाना क्षेत्र स्थित स्कूल हॉस्टल में आठवीं कक्षा की छात्रा से नाइट गार्ड द्वारा सात-आठ बार दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. पेट दर्द के बाद इलाज के दौरान छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई, तब मामले का खुलासा हुआ. परिजनों ने 29 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने नाइट गार्ड साहेबराम लोहरा और स्कूल निदेशक जाफर शेख को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Read more on The News Post