Brief By The News Post / 6:00 PM on 02 Oct 2026
एशियन गेम्स में भारत के लिए शुक्रवार गोल्डन डे रहा. भारतीय खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग, कुश्ती और तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते. सुजीत कलकल ने 65 किग्रा कुश्ती में, अंकुश पंघाल ने 80 किग्रा बॉक्सिंग में और परवीन हुड्डा ने 65 किग्रा बॉक्सिंग में गोल्ड हासिल किया. लवलीना बोरगोहेन ने जन्मदिन पर 75 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीता. महिला रिकर्व टीम ने भी गोल्ड अपने नाम किया. भारत के कुल 15 स्वर्ण हो गए.