Back

बाराद्वारी फायरिंग केस में दो और गिरफ्तार, हथियार देने वाले तक पहुंची पुलिस

Brief By The News Post / 5:37 PM on 02 Oct 2026


जमशेदपुर के बाराद्वारी में आबिद हुसैन पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने असमुलु और दशरथ शुक्ला को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, घटना से पहले आबिद का कुछ युवकों से विवाद हुआ था. रात में घर के बाहर उस पर चार से पांच राउंड फायरिंग की गई, जिसमें वह घायल हो गया. CCTV फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया. पूछताछ में दशरथ द्वारा हथियार उपलब्ध कराने की बात सामने आई है. पुलिस हथियार और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Read more on The News Post