Brief By The News Post / 11:24 AM on 02 Oct 2026
जमशेदपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह घाट के समीप शुक्रवार सुबह खरकई नदी किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गयी. सुबह करीब 6:10 बजे स्थानीय लोगों ने शव देखा, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गयी. वार्ड 12 के पार्षद मोतीलाल बिसुई ने पुलिस को सूचना दी. आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी. पुलिस शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.