Brief By jagran / 4:27 PM on 01 Oct 2026
रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के मरीजों के लिए राहत की खबर है. अब हर सोमवार गैस्ट्रोएंटरोलॉजी OPD का संचालन होगा. यहां मेडिसिन विभाग के डॉ. मनोहर लाल प्रसाद मरीजों की जांच कर विशेषज्ञ परामर्श देंगे. पेट और पाचन तंत्र से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच के साथ मरीजों की स्थिति के अनुसार आवश्यक जांच और इलाज की सलाह भी दी जाएगी.