Brief By The News Post / 3:14 PM on 01 Oct 2026
Bigg Boss 20 में पहला मिडवीक एविक्शन हो गया है. सिंगर और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का शो में सफर खत्म हो गया. खास पावर के तहत उदिती सिंह, माही विज और यंग को एक कंटेस्टेंट की लाइफलाइन खत्म करने का अधिकार मिला था. तीनों ने रीति का नाम चुना. पहले ही एक लाइफलाइन गंवा चुकीं रीति दूसरी लाइफलाइन खोने के बाद शो से बाहर हो गईं. रीति रॉकस्टार बनने का सपना लेकर बिग बॉस में पहुंची थीं.