Back

ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, 32 वर्षीय महिला होमगार्ड की इलाज के दौरान मौत

Brief By The News Post / 2:08 PM on 01 Oct 2026


बोकारो में ड्यूटी के दौरान लकवा का अटैक आने के बाद 32 वर्षीय महिला होमगार्ड प्रतिमा कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई. 2018 बैच की प्रतिमा कमलापुर कस्तूरबा विद्यालय में तैनात थीं. 9 जुलाई को अचानक गिरने के बाद उन्हें चास के कृष्णा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. बाद में RIMS में करीब दो महीने इलाज चला. प्रतिमा के तीन छोटे बच्चे हैं. पति हरिचरण महतो ने सरकार से मुआवजा और अनुकंपा पर नौकरी की मांग की है.

Read more on The News Post