Back

त्योहारों में यात्रियों को राहत, कोडरमा होकर चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

Brief By The News Post / 5:42 PM on 30 Sep 2026


दुर्गापूजा, दीपावली और छठ को देखते हुए रेलवे ने कोडरमा होकर कोलकाता-आलमनगर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ट्रेन 03107 गुरुवार को और 03108 शनिवार को चलेगी. दोनों दिशाओं में सात-सात फेरे होंगे. कोडरमा में ट्रेन का दो मिनट ठहराव रहेगा. वहीं रेलवे सलाहकार समिति सदस्य पिंटू कुमार सिंह ने नई महाप्रबंधक डिंपी गर्ग से मुलाकात कर हावड़ा-गया वंदे भारत का पटना तक विस्तार समेत कई मांगें रखीं.

Read more on The News Post