Brief By jagran / 2:39 PM on 30 Sep 2026
रांची. JPSC परीक्षा घोटाला और पेपर लीक मामले में अदालत ने तीन मुख्य आरोपितों की जमानत याचिका खारिज कर दी. अपर न्यायायुक्त प्रथम योगेश कुमार की अदालत ने रामबीर सिंह, सोनू कुमार और बृज कुमार राम की जमानत नामंजूर की. अदालत ने केस डायरी, सह-आरोपितों के बयान, कॉल डिटेल और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर OMR शीट में हेरफेर और परीक्षा प्रणाली में सेंधमारी के प्रथमदृष्टया गंभीर आरोप माने. तीनों आरोपित न्यायिक हिरासत में हैं.