Brief By jagran / 2:29 PM on 30 Sep 2026
रांची. बड़गांई अंचल की 8.86 एकड़ कथित जमीन फर्जीवाड़ा मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई टल गई. चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस मनोज प्रसाद की अदालत में मामले की सुनवाई होनी थी. वहीं, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी कोर्ट में बुधवार को आरोप गठन पर होने वाली सुनवाई भी टाल दी गई. हेमंत सोरेन के अधिवक्ता ने हाई कोर्ट में संबंधित मामले की सुनवाई का हवाला देकर समय मांगा था.