Back

गिरिडीह में 13 साल की नाबालिग के सिर पर जबरन डाला सिंदूर, गांव में मचा हड़कंप

Brief By The News Post / 1:27 PM on 30 Sep 2026


गिरिडीह के तिसरी प्रखंड स्थित लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग की कथित जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है. आरोप है कि लड़की से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और दबाव बनाकर उसकी मांग में सिंदूर डलवा दिया. घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद मामला सामने आया. चाइल्डलाइन की टीम ने नाबालिग और परिजनों से जानकारी लेकर अधिकारियों को सूचना दी. मामले की जांच जारी है.

Read more on The News Post