Brief By The News Post / 12:15 PM on 30 Sep 2026
बोकारो के चास थाना क्षेत्र स्थित महावीर चौक की सरकारी शराब की कंपोजिट दुकान नंबर-22 में डुप्लीकेट शराब मिलने के आरोप के बाद हंगामा हुआ. शिकायतकर्ता मिलन मंडल के अनुसार, उनके मित्र ने दुकान से शराब खरीदी थी, जिसके नकली होने का संदेह हुआ. शिकायत लेकर पहुंचने पर दुकानदार ने मालिक का नंबर देने से इनकार किया. लोगों ने मंत्री को सूचना दी, लेकिन आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे. इससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं.