Back

पूजा में यात्रियों को राहत, कोडरमा होकर चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

Brief By jagran / 5:38 PM on 29 Sep 2026


झुमरीतिलैया (कोडरमा). दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोडरमा होकर पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. पूर्व रेलवे द्वारा कोलकाता-आलमनगर के बीच 03107/03108 पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. दोनों दिशाओं में सात-सात फेरे निर्धारित हैं. 03107 कोलकाता-आलमनगर ट्रेन 15 अक्टूबर से प्रत्येक गुरुवार चलेगी. अक्टूबर में 15, 22, 29 और नवंबर में 5, 12, 19, 26 तारीख को परिचालन होगा.

 

Read more on jagran